{"_id":"6272baf827bc5c08655519b6","slug":"student-selection-programe-fatehpur-news-knp6949144181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में अनुराग हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में अनुराग हुए चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा (फतेहपुर)। नगर के विजय नगर मोहल्ला निवासी व सेंट मेरी स्कूल के कक्षा-9 के छात्र अनुराग कुमार मिश्र का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से आयोजित यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में चयन हुआ है।
अनुसंधान संगठन स्कूली बच्चों के लिए यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम युवा विज्ञानी, युविका-2022 नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें युवा छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान दिया जाता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को वरीयता दी गई है।
कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में जागरूकता लाना है। यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में पूरे भारत से 150 छात्रों का चयन किया गया है। इसमें यूपी के चार छात्रों का चयन हुआ है। इसमें अनुराग भी शामिल है।
विज्ञापन
चयनित छात्रों को इसरो की ओर से 12 दिन का टूर कराया जाएगा। अनुराग कुमार मिश्र इससे पहले ओलम्पिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं। अनुराग अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं। अनुराग के पिता डाक्टर अंबिका प्रसाद मिश्र शिक्षक है। अनुराग का सपना वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है।