फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student dies in bike collision, four injured including her sister

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में छात्रा की मौत,बहन समेत चार घायल

Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Student dies in bike collision, four injured including her sister
खखरेरू। थाना क्षेत्र के औढ़ेरवा गांव के पास शनिवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। उसकी बहन, रिश्तेदार व दूसरी बाइक के सवार घायल हुए।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी गणेश पासवान की पुत्री मुस्कान उर्फ खुशी (18) खागा के इंटर कालेज में 12 वीं की छात्रा थी। वह छोटी बहन रिया (15) के साथ रविवार को मामा के घर प्रयागराज गई थी। जहां से रिश्तेदार कोखराज विसारा निवासी अमन के साथ बाइक से बहनें सुबह घर आ रही थीं। औढेरवा गांव के पास रक्षपालपुर से धाता की ओर जा रहे किशनपुर गोदौंरा के बाइक सवार नितिन, सुधीर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से बहनों व अमन को सीएचसी धाता भेजा गया। डॉक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। घायल अमन व रिया को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया। बाइक सवार नितिन व सुधीर को खखरेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा का पिता गणेश उड़ीसा प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि छात्रा के बाबा की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed