फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stirred due to fire in electrical sub-station

विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से हड़कंप

Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stirred due to fire in electrical sub-station
खागा (फतेहपुर)। खागा उपकेंद्र एक कमरे में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाई। एसडीओ ने कहा कि आग से कोई महत्वपूर्ण अभिलेख नहीं जले हैं।
विज्ञापन

खागा विद्युत उपकेेंद्र में सोमवार को बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ओपी यादव ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने टाउन व ग्रामीण फीडर का मुआयना किया था। इसके बाद उन्होंने उपकेंद्र में सफाई रखने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव सही ढंग से नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। बुधवार सुबह लगभग सात बजे एसडीओ कार्यालय के नजदीक बने एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचे आग बुझाई। कमरे में रखे कागज जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

एसडीओ खागा रिंकू कुमार सेठ का कहना है कि आग एक बेकार व खुले कमरे में लगी थी। इस कमरे का कोई प्रयोग नहीं होता है। यहां पर काफी समय से निष्प्रयोज्य कागज रखे हुए थे। आग लगने से कोई जरूरी अभिलेख नहीं जले है। विभाग का स्टोर रूम अलग से बना हुआ है। अनुमान है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed