फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sticks Fly in Land Dispute; 20 Injured

Fatehpur News: भूमि के विवाद में चलीं लाठियां, 20 घायल

Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sticks Fly in Land Dispute; 20 Injured
फोटो-33- रसूलपुर बिछहर गांव के घायलों से जानकारी लेते थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय। संवाद
हथगाम। थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिछहर गांव में मरघट की भूमि पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों के बीच बृहस्पतिवार को लाठियां चल गईं। इससे दोनों पक्षों से 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

रसूलपुर बिछहर गांव में गाटा संख्या 50 में करीब 10 बिस्वा भूमि मरघट के नाम पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। भूमि पर गांव के वीरेंद्र, सुमेर, धनंजय, नवरत्न, सूरजपाल के पुराने मकान बने हैं। इनके खिलाफ पहले भूमि कब्जे की प्राथमिकी और अदालत से जुर्माना की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

गाटा संख्या में दोबारा कब्जे की शिकायत गांव के विजय कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जांच के लिए लेखपाल नागेंद्र कुमार दोपहर को गांव रसूलपुर बिछहर पहुंचे। यहां जांच के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां चलाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पक्ष से विजय कुमार, राजकुमार, रूपवती पत्नी विजय कुमार, अनीता पत्नी राजकुमार, रामू देवी पत्नी सुमत लाल, शिमला देवी पत्नी राम प्रसाद, रामभरोसे, अजीत कुमार, सनी, शिवकुमार, मनोरमा को गंभीर चोट आई हैं।
दूसरे पक्ष से नवरत्न, श्रीपाल, ज्ञानेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, धनंजय, ज्ञानमती पत्नी राममनोहर, कल्पना पत्नी वीरेंद्र, छेद्दी देवी पत्नी सुरिज पाल, वीरेंद्र के चोट आईं। पुलिस ने विवाद शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मरघट की भूमि पर बने मकानों की शिकायत गांव के लोगों ने की थी। जांच के दौरान विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed