{"_id":"63fbad1a0edebff83a0ec4f4","slug":"stay-alert-on-the-highway-kanpur-prayagraj-route-is-closed-fatehpur-news-c-12-1-98553-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर रहें चौकन्ना, कानपुर-प्रयागराज रूट है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर रहें चौकन्ना, कानपुर-प्रयागराज रूट है बंद
Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
खागा। कानपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन चालकों और नगरवासियों को सतर्क रहना होगा। क्योंकि कानपुर-प्रयागराज रूट को नवीन मंडी से पूर्वी बाईपास तक बंद कर दिया गया है। डाउन लेन से दोनों ओर के वाहन निकाले जा रहे हैं। बाईपास के नौबस्ता रोड पर बन रहे व्हीकल ओवरब्रिज के कारण यह किया गया है।
खागा कस्बे के पश्चिमी बाईपास पर नवीन मंडी के सामने और नौबस्ता बाईपास पर कानपुर-प्रयागराज रूट का व्हीकल ओवरब्रिज बन चुका है। साईं ढाबा के सामने कानपुर-प्रयागराज लेन पर कुछ कार्य बाकी है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है, जिससे मार्ग बंद किया गया है। इससे पश्चिमी बाईपास नवीन मंडी के सामने कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया, जो पूर्वी बाईपास तक प्रभावी है। प्रयागराज और कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को एक ही रूट से निकाला जा रहा है।
पश्चिमी बाईपास पर डायवर्जन, संकेतांक जरूरी
खागा। पश्चिमी बाईपास नवीन मंडी के पास जहां से डायवर्जन किया गया है, यहां पर बड़े-बडे़ पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया गया है। पत्थरों के पीछे एक लोेहे के बोर्ड पर केवल रेडियम युक्त तीर का निशान (ऐरो) बनाया गया है, जो नाकाफी है। जबकि यहां पर डायवर्जन लिखा हुआ रेडियम युक्त बोर्ड या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे वाहन चालकों को रात के समय दूर से ही गाड़ी मोड़ने की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
पूर्वी बाईपास मोड़ पर कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक डायवर्जन बोर्ड लगा हुआ है। इसी तरह से नवीन मंडी के सामने भी संकेतांक बनाया गया है। खागा से पूर्वी बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग पर संकेतांक नहीं है, इसके लिए तुरंत निर्देश दिए गए हैं। - आशुतोष सिन्हा, प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी