फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stamp vendors on strike for demands

Fatehpur News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर्स

Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendors on strike for demands
बिंदकी। सात सूत्रीय मांगों को लेकर स्टांप वेंडर्स हड़ताल में रहे। बोले, यदि सभी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में शुक्रवार को ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स के निर्देश पर वेंडर्स हड़ताल पर रहे। इस मौके पर बैठक कर संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्टांप वेंडर्स अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए हड़ताल पर रहे हैं। कहा कि स्टांप विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से बिजनेस क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। ताकि व्यवसाय में आर्थिक मदद मिल सके। इसके अलावा, दुर्घटना बीमा, आकस्मिक मृत्यु एवं अपंगता की स्थिति में पांच लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश के कोषागारों में बिक्री के लिए छोटे मूल्य के जनरल स्टांप, कोर्ट फीस टिकट, नकल टिकट, रसीदी टिकट उपलब्ध कराया जाएं। इस मौके पर ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री फूलचंद सोनकर, सात्विक शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, राम शिरोमणि वर्मा, रीता देवी, अजय दुबे, राहुल, बृजेश कुमार, रिंकू, जयप्रकाश, सुरेश, पंकज, विनीत, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed