{"_id":"5e35cfcc8ebc3e4ad818a277","slug":"sports-fatehpur-news-knp541934822","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं समेत चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं समेत चार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। अभयपुर गांव के मजरे औसेरीखेड़ा में शुक्रवार रात रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने तीन महिलाओं और एक युवक की पिटाई कर दी। पीआरवी ने घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
औसेरीखेड़ा निवासी बाबूराम की पत्नी पूनम शाम को घर के दूसरे छोर में बनी कोठरी से भूसा निकाल रही थीं। पड़ोसी मुंशीलाल ने उसे रास्ते से भूसा लेकर निकलने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर बाबूराम और मुंशीलाल में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मुंशीलाल समेत चार लोग लाठी डंडे लेकर आए और सुरजी देवी(60), सोमवती (40), पूनम (35), बाबूराम (40) की पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
सूचना पर पहुंची पीआरवी सभी घायलों को थाने ले आई। इसके बाद सभी को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। सोमवती ने बताया कि रात भर हम लोग वहीं पड़े रहे। सुबह दुबारा थाने पहुंचने पर थानेदार एनके नागर ने महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल के लिए पीएचसी गोपालगंज भेजा। हलका इंचार्ज संतोष यादव ने बताया मुंशीलाल आदि पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर, औसेरीखेड़ा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात मेें मुंशीलाल की झोपड़ी में आग लग गई। मारपीट शाम को हुई थी। मुंशीलाल ने आरोप लगाया कि उसकी झोपड़ी में बाबूराम पक्ष ने आग लगा दी है। झोपड़ी में कोई गृहस्थी का सामान नहीं था।