फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

दमखम दिखाने को गोंडा यूथ की दस्तक

Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
sports
फतेहपुर। सोलह फरवरी तक चलने वाली सेना भर्ती का आगाज बस कुछ ही देर में होने को है। पहले दिन गोंडा जिले के तीन तहसील क्षेत्र के 6115 युवाओं को दक्षता की कसौटी पर तौला जाना है। इसके लिए संबंधित जिले केे युवाओं का सुबह ही सैलाब दिखने लगा। सड़कें और गलियां, युवाओं के हुजूम को सारा दिन गवाह बनी रहीं। उधर, सरहद की रखवाली का जज्बा लेकर आए युवाओं के एक जत्थे ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी काटा। जिसके चलते कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने एसपी प्रशांत वर्मा के साथ सेना भर्ती के आयोजन स्थल को देखा। उनके साथ डीपीआरओ अजय आनंद सरोज और एएसडीएम आशीष यादव भी थे। डीएम ने भर्ती स्थल का जायजा लेते हुए जवाबदेह अफसरों को कुछ टिप्स दिए। खासकर दौड़ वाले प्वाइंट पर डीएम की नजरें टिकीं रहीं। डीएम ने निकाय को 25 शौचालय का निर्माण और दो टैंकर ग्राउंड में उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा। श्याम नगर ग्राउंड को समतल कराकर टेंट लगवाए जाने के साथ दो मोबाइल टायलेट की व्यवस्था का जिम्मा सौपा। गेट नंबर पांच की खुली नाली देखकर उसे पटवाने को निर्देशित किया। श्याम नगर, खंभापुर साइड पर रोशनी के भी व्यापक इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

----
इनसेट-
सौ रुपये में एक रात के लिए कमरा
सेना भर्ती ने भवन स्वामियों की भी चार दिन की चांदनी ला दी है। पिछले सेना भर्तियों के अनुभव को जेहन में स्टेशन के आसपास की इमारतों में युवाओं का ही हुजूम देखने को मिल रहा है। स्टेशन रोड में एक गेस्ट हाउस के पास युवाओं को सौ रुपए रात की दर से रखा गया है। यही फंडा गंगानगर कालोनी साइड देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनसेट-
युवाओं के भविष्य निर्धारण में सहायक बनें
रविवार से शुरू होने वाली सेना भर्ती के मद्देनजर एएसपी राजेश कुमार ने ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को ब्रीफ किया। एएसपी ने मुलाजिमों से चौकन्ने रहकर काम करने का दायित्वबोध कराया। कहा कि सजग रहकर युवाओं का भविष्य निर्धारण कराने में सारथी बनें।

-----
इनसेट-
डाउन की नार्थ ईस्ट में युवाओं का हंगामा
फतेहपुर। सेना भर्ती का हिस्सा बनने आए युवाओं ने हंगामा काटा। दोपहर बाद स्टेशन में पांच बजे पहुंची डाउन लाइन की नार्थ ईस्ट पर चढने और उतरने को लेकर युवाओं में आम यात्रियों से भी टकराहट हुई। हालांकि हुजूम देखकर दैनिक मुसाफिरों ने चुप रहना ही बेहतर समझा। जिससे बवाल नहीं बढ़ सका। इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी चौकन्ना रहा। रेलवे के जवानों ने युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद टे्रन अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed