{"_id":"5e0e377f8ebc3e87ca32f820","slug":"sports-fatehpur-news-knp535940526","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आज दांव आजमाएगी फतेहपुर की श्रेया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आज दांव आजमाएगी फतेहपुर की श्रेया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थर्ड इंडियन ओपेन इंटरनेशनल ग्रेपलिंग लीग में शहर के राधानगर की श्रेया यादव का चयन हुआ है। श्रेया शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह सात बजे अपने हुनर की परीक्षा देंगी। उनका चयन 48 किग्रा. भार वर्ग में हुआ है।
शहर के राधानगर की रहने वाली श्रेया यादव उदय प्रताप सिंह महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके पिता रजनीश यादव राधानगर के एक पेट्रोल पंप में प्रबंधन का काम करते हैं। श्रेया तीन बहन एक भाई में सबसे छोटी है। मां इंद्राणी यादव गृहणी हैं। श्रेया यादव ने बताया कि वह इससे पहले लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं और इसके बाद उन्होंने नेशनल में हरियाणा में हुई लीग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके बाद उनका चयन इंटरनेशनल ओपन लीग के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका यह चयन पूर्व में बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वह इसका श्रेय कोच योगेंद्र त्रिपाठी को देती हैं। वह उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची हैं। रविकांत मिश्र ने बताया कि सुबह सात बजे से श्रेया ग्रेपलिंग के दंाव आजमाएंगी।