फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports,Boxer,fatehpur news

बाक्सिंग से राष्ट्रीय फलक पर आने को बेकरार आदिल अहिल्या

Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
sports,Boxer,fatehpur news
खागा। किशनपुर के एकडला गांव का आदिल बॉक्सिंग में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। तीन सितंबर को मुंबई में चल रही एशियन चैंपियनशिप में उसने अफगानिस्तान के खिलाड़ी नावेद शेख को शिकस्त दी तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आदिल के पिता भी लंबी कूद के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन

एकडला गांव निवासी राजेश सिंह करीब 25 साल से मुंबई में रहते हैं। यहीं उनके बेटे आदिल अहिल्या ने मुक्केबाजी सीखी। तीन सितंबर को एशियन चैंपियनशिप में उसने अफगानिस्तान के बाक्सर नावेद शेख को हराया और अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

राजेश सिंह ने बताया कि आदिल इससे पहले आल इंडिया चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीत चुका है। इसी तरह, उदयपुर में आयोजित ओपन नेशनल चैंपियनशिप में भी वह मेडलिस्ट रहा और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए चार बार गोल्ड मेडल जीता। मुंबई यूनिवर्सिटी में वह दो बार सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब भी प्राप्त कर चुका है। इसके साथ ही वह चार बार आल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पिता ने की थी जी-तोड़ मेहनत
पिता राजेश सिंह ने बताया कि वह ऊंची कूद के खिलाड़ी थे और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय मुकाम हासिल किया। मगर 1995 में उन्होंने परिवार के लिए अपनी इस इच्छा को छोड़ दिया। फिर परिवार सहित मुंबई चले आए। अब वह मुंबई में वाहन चलाकर अपने बेटे को उस मुकाम तक ले जाना चाहते हैं, जहां वह कभी पहुंचना चाहते थे। आदिल 11 वर्ष की उम्र से बॉक्सिंग कर रहा है।

गांव से है विशेष लगाव
राजेश सिंह को जब भी समय मिलता है वह एकडला गांव जरूर आते हैं। उन्हें गांव और यहां के लोगों से विशेष लगाव है। वह पंचदेव यमुना नदी मित्र समिति के सचिव जयकांत सिंह के चचेरे भाई हैं। राजेश सिंह के खेतों की देखभाल जयकांत सिंह ही करते हैं। राजेश सिंह सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर के पढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed