फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP's booth will be the restructuring of committees , declared calendar of meetings of sector charges

सपा की बूथ कमेटियों का होगा पुनर्गठन, सेक्टर प्रभारियों की बैठकों की तिथियां घोषित

Sat, 02 May 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP's booth will be the restructuring of committees , declared calendar of meetings of sector charges

सपा जिला संगठन ने बूथ कमेटियों के जल्द पुनर्गठन का निर्णय लिया है। शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय में हुई सपाइयों की बैठक में चालू माह के आखिर तक हर हाल में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर सहमति बनी। बैठक में कमेटियों के पुनर्गठन के पहले विधान सभावार सेक्टर प्रभारी व सह प्रभारियों की बैठक की तिथियां निर्धारित की गई। विधानसभा जहानाबाद, बिंदकी की बैठक 4 मई को होगी, जबकि 5 मई को फतेहपुर, अयाह शाह व 6 मई को हुसैनगंज और खागा विधानसभा के सेक्टर प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक होगी।

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मिशन 2017 फतह करने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है। संगठन बूथ स्तर तक अपनी मजबूत पकड़ रखने वाला हो, तभी यह लड़ाई फतह की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर हालत में 30 मई तक बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा करना है। समीक्षा के लिए जिला प्रभारी दिनेश सिंह सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए जमीनी संगठन की आवश्यकता है। बैठक का संचालन जिला महासचिव मो. मोईन खां ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश सचान, जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, रामशरण यादव, रेशमा सिद्दीकी, अमरदीप सिंह पप्पू, जयकुमार जैकी, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, आमना बेगम, केतकी सिंह यादव, तौफीक अहमद, जंगबहादुर सिंह मखलू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed