फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP in the old seven bodies, a direct fight with the BJP

Fatehpur News: पुरानी सात निकायों में सपा, भाजपा की सीधी टक्कर

Fri, 05 May 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
SP in the old seven bodies, a direct fight with the BJP
फतेहपुर। जिले में नौ निकायों के चुनाव में आमने-सामने टक्कर होगी, जबकि पुरानी नगर पंचायत जहानाबाद और तीन नवसृजित नगर पंचायतों में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना आंकी जा रही है। मतदान का घटा प्रतिशत विपक्ष की मजबूती को संकेत कर रहा है। बहुआ नगर पंचायत को छोड सभी निकायों पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई है।
विज्ञापन

सभी निकायों के 392761 मतदाताओं में 56.79 फीसदी ने वोट डाले। फतेहपुर नगर पालिका में वोट प्रतिशत में गिरावट से सपा और भाजपा के मध्य सीधी टक्कर हो सकती है। यही स्थिति बिंदकी नगर पालिका की है। खागा, हथगाम, बहुआ, किशनपुर में सपा और भाजपा के मध्य सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। जहानाबाद में भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। धाता, खखरेरू और असोथर नगर पंचायतों के त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

2023 निकाय चुनाव की खास बात यह है कि बहुआ को छोड दें, तो सभी पुरानी निकायों को वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। यह गिरावट सत्ता पक्ष के गलत संकेत का इशारा कर रही है। परिणाम क्या होगा यह तो पता 13 मई को चलेगा, लेकिन चुनावी गणितज्ञों का सोचने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed