फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP directed to the election Thanedaron

एसपी ने चुनाव संबंधी थानेदारों को दिए निर्देश

Sun, 08 Jan 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP directed to the election Thanedaron
आचार संहिता पालन के थानेदारों को निर्देश देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता की शुचिता कायम रखने के लिए चेतावनी का वक्त अब खत्म हो गया। उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को सीधे एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अपराध पर लगाम को चुनाव दरम्यान सबसे महत्वपूर्ण काम बताया। पुलिसिंग में कोताही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने शनिवार को पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं को जाना और निस्तारण के निर्देश दिए। बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के निर्देश दिए।  थाने पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार और न्याय करने की बात कही। साफ सुथरी वर्दी के साथ ही पुलिस कर्मी नजर आए। आचार संहिता अनुपालन में बैनर पोस्टर, पेटिंग कराने वालों के खिलाफ राजकीय संपत्ति के तहत और निजी जगहों पर लगाने के खिलाफ पब्लिक संपत्ति के तहत रिपोर्ट दर्ज करनेके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर जिला मजिस्ट्रेट स्वीकृति भी ले ली जाए। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बैरियर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के संपर्क में थाने का फोर्स रहे। सभी के पास एक दूसरे के मोबाइल नंबर हों। चुनाव संबंधी मामलों में बैरियर की टीमें फौरन थाना प्रभारी को सूचित करें। मतदाताओं को डराने धमकाने के मामलों पर थानेदार सीधे मौके पर पहुंचे। वहां पीड़ित से बात करें और कार्रवाई करें। मीटिंग में सीओ सिटी समरबहादुर, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, सीओ खागा अतुल चौबे, सीओ थरियांव कपिल देव सिंह, सीओ जाफरगंज मदन सिंह, सारे थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed