फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son died in the accident, four injured, including dad

हादसे में बेटे की मौत, पिता समेत चार घायल

Wed, 14 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Son died in the accident, four injured, including dad
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर के पास सोमवार को एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हल का एक हिस्सा फंसने से ट्रैक्टर तीन बार पलटा। हादसे में किसान धर्मेंद्र उर्फ दाऊ की मौत हो गई, वहीं उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र उर्फ दाऊ(40) कल्यानपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी जगरूप के बेटे थे। ट्रैक्टर से पिता-पुत्र बिंदकी के एक बैंक में खाद व बीज लेने के लिए रुपये निकालने गए थे। लौटते समय मलवां जाने के लिए एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक्टर में सवार हो गई। शाम को मुरादीपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में घायलों को सीएचसी के बाद ट्रामा सेंटर लाया गया। महिला और उसके बच्चों को सीएचसी से ही घर जाने दिया गया। वहीं ट्रामा सेंटर में धर्मेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता जगरूप की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया गया। धर्मेंद्र की पत्नी निर्मला देवी व तीन बेटे राजा मान सिंह, विश्वनाथ और शुभम रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed