{"_id":"665cca6da5b62b59d40bfb04","slug":"someone-caught-on-camera-looting-from-a-jewelers-shop-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-116133-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सराफ की दुकान से टप्पेबाजी करने वाले कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सराफ की दुकान से टप्पेबाजी करने वाले कैमरे में कैद
विज्ञापन
प्रेमनगर। सराफ की दुकान से एक जून को जेवरातों की टप्पेबाजी करने वाले बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज दिखाकर गांव-गांव में टप्पेबाजों की पहचान में जुटी है।
सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर भादर निवासी दीपू सोनी की प्रेमनगर में सराफा की दुकान है। दुकान में उनका बेटा रौनक सोनी एक जून को बैठा था। दीपू सोनी किसी काम से धनकामई गए थे। इसी दौरान दुकान में दो लोग पहुंचे थे। एक चांदी की ताबीज लेकर रुपये दिए थे। गोल्लक में रौनक रुपये रखने लगा। इसी दौरान तिजोरी के ऊपर खाने में रखे सोने के करीब दो लाख कीमत के टाप्स, अंगूठी, लाॅकेट लेकर बाइक सवार भाग निकले थे। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सराफ दुकानदार व आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरों की फुटेज में रौनक ने टप्पेबाजों की पहचान की है। फुटेज में बाइक सवार दो युवक कैद दिखे हैं। पुलिस फुटेज में कैद टप्पेबाजों की ग्रामीणों व प्रधानों से पहचान कराने में जुटी है। वहीं शातिर चोरों की भी धरपकड़ में जुटी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।