फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six stolen bikes recovered from two thieves from several districts

Fatehpur News: दो चोरों से कई जिलों से चोरी छह बाइकें बरामद

Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six stolen bikes recovered from two thieves from several districts
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने चोरी बाइकें अपने करीबियों को कुछ दिन बाद ट्रांसफर कराने का झांसा देकर बेचीं और गिरवी रखी थीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नौबस्ता मधुकरी आश्रम के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दो बाइकों पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया। वह दोनों वाहनों के कागजात नहीं दिखा सके। वाहनों के चेसिस नंबर से जांच की गई। वाहन मालिकों से संपर्क में पता लगा कि बाइकें पहले चोरी हो चुकी थीं। बाइक सवार शीनू सिंह निवासी अड़ारूपुर मजरे बैगांव व हिमांशू कुमार निवासी मडईहार मजरे बैगांव थाना सुल्तानपुर घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने बाइक चोरियों की होना कबूला। एक बाइक शहर से चोरी हुई थी। चोरी करते दोनों सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। आरोपियों ने कबूला वह चोरी बाइकों को बेचने जा रहे थे। वह परिचितों को ही झूठ बोलकर बाइक गिरवी रखते और बेचते हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद रायबरेली, प्रयागराज, महाराष्ट्र में पंजीकृत समेत छह चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


-----
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के जयरामनगर निवासी आकाश पटेल है। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed