खखरेरू। पौली प्रीमियर लीग के तीसरे दिन गुरुवार को पहला मैच सिमनानी खागा और सैदपुर के बीच खेला गया। सिमनानी ने सैदपुर टीम को 25 रनों से हराकर मैच जीत लिया। आदिल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
टॉस जीतकर सिमनानी खागा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 181 रन बनाए। इसमें आदिल 40 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका साथ देते हुए शेखर ने आठ गेंदों में 26 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सैदपुर टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज मात्र 12 रनों में आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम बल्लेबाज प्रभास ने सधी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 101 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इसके बाद अन्य साथी कुछ खास नहीं कर पाए और सैदपुर निर्धारित 12 ओवर में 157 रन ही बना सकी और 25 रनों से मैच हार गई। इस मौके पर लाला मिर्जा, कमेटी अध्यक्ष नसीम उद्दीन, मोहमद अकमल, रेहान अहमद, जीसान, आरजू अंजार आदि मौजूद रहे।