फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   silt,fathepur news,ganga ghat,bhitora,cleaned

भिटौरा गंगा घाट की सिल्ट सफाई कराने की उठाई मांग

Mon, 15 Feb 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
silt,fathepur news,ganga ghat,bhitora,cleaned
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जाते गंगा समग्र के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गंगा समग्र के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर भिटौरा गंगा घाट की सिल्ट साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक कुलदीप सिंह भदौरिया ने डीएम अपूर्वा दुबे को बताया कि भिटौरा पुराने पक्के घाट को गंगा जलधारा ने छोड़ दिया है।
रायबरेली की सीमा उन्नाव की सीमा की तरफ गंगा की जलधारा जाने के कारण श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वच्छता के अभाव में पक्के घाट की सीढ़ियों पर बड़ी तादाद में रेत जमा हो गई है। इस रेत के कारण गंगा मैया की जलधारा दूर हो गई है और यह घाट मां गंगा के पावन जल से वंचित हो चुका है।
ऐसे में गंगा घाट पर आश्रित पंडा, पुजारी, माली, मिष्ठान विक्रेता, पूजा सामग्री और अन्य प्रकार की वस्तुओं की दुकान लगाने वालों के साथ गंगा में नाव चला कर जीवन यापन करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा की सिल्ट हटाकर जलधारा किनारे पर लाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में संतोष तिवारी, अरुण कुमार सिंह, कपिल कुमार दुबे, अतुल कुमार योगी, वरुण तिवारी, सुयश सिंह, देव नारायण मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed