फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Silence prevails at government procurement centres due to increased prices in commission agents

Fatehpur News: आढ़तों में बढ़े भाव से सरकारी खरीद केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails at government procurement centres due to increased prices in commission agents
गेहूं खरीद केंद्रों में पसरा सन्नाटा।
बिंदकी। आढ़तों में ज्यादा भाव मिलने के कारण सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। हाल यह है कि अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी भी गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कुंवरपुर रोड स्थित नवीन मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए मार्केटिंग के तीन कांटे लगाए गए हैं। 17 मार्च से गेहूं की खरीद भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक तीनों सरकारी कांटों में मात्र 7350 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। तीनों कांटों का लक्ष्य 15 हजार क्विंटल तय है। इस हिसाब से लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 50 प्रतिशत खरीद भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों के न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण खुले बाजार में गेहूं के भाव अधिक होना है। आढ़तों पर भाव ज्यादा होने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों का रुख कम कर रहे हैं। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, जबकि वर्तमान समय में आढ़ती 2450 से लेकर 2455 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं की खरीद हो रही है। 15 जून को सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमआई उस्मान अख्तर ने बताया कि किसानों को सरकारी खरीद केंद्र में बुलाने के लिए अधिक से अधिक लाभ देने के प्रयास किया जा रहा है। गांव -गांव जाकर किसानों से संपर्क करके सरकारी क्रय केंद्र में गेहूं की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed