{"_id":"65075a698c1aec8ca1001ac6","slug":"shopkeepers-should-not-be-harassed-if-samples-fail-fatehpur-news-c-217-1-fth1001-3938-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सैंपल फेल होने पर दुकानदारों को न किया जाए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सैंपल फेल होने पर दुकानदारों को न किया जाए परेशान
Mon, 18 Sep 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने शोषण का लगाया आरोप
फोटो- 33- एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एग्रीकल्चर व्यापारियों का महाधिवेशन हुआ। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही हो रहे शोषण का विरोध हुआ।
रविवार को शहर के भिटौरा बाई पास स्थित एक मैरिज हाल में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी पहुंचे। इस दौरान कृषि संबंधित वस्तुओं के आन लाइन व्यापार का सभी ने विरोध किया।
साथ ही बीज और फर्टिलाइजर का सैम्पल फेल होने पर डीलर्स को प्रताड़ित किया जाना गलत बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि फर्टिलाइजर का नमूना फेल होने पर कंपनियों पर कार्रवाई करने की बजाय डीलर्स को जिम्मेदार ठहराया जाता है। जबकि इसके लिए कंपनी उत्तरदायी है। उन्होंने डीलर्स के खर्च और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मार्जिन बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अफसरों को नमूना लेने के दौरान मानकों का पालन करना चाहिए। सैंपल लेने के दौरान दुकानदार का वीडियो बनाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुधीर पुरवार, सुनील मिश्रा, जितेंद्र साहू, अंकुर वर्मा समेत कई खाद और बीज से संबंधित डीलर्स मौजूद रहे।
-- -- -- -- --