फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shahnawaz, Shreya and Muskan won the youth festival

Fatehpur News: युवा उत्सव में शहनवाज, श्रेया व मुस्कान ने मारी बाजी

Thu, 28 Nov 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz, Shreya and Muskan won the youth festival
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच लोकगीत, लोकनृत्य, कहानी व कविता लेखन, पेटिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं कराई गई। फोटोग्राफी में प्रथम स्थान पर शहनवाज, द्वितीय में वर्तिका व तृतीय स्थान पर शुभम रहे।
विज्ञापन

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में श्रेया एंड टीम, द्वितीय में सनी यादव एंड टीम व तृतीय में श्रृष्टि जोशी एंड टीम रही। एकल गायन में प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय में हरिओम, तृतीय स्थान पर अंतरा समूह रहा। वहीं लोकगीत में प्रथम स्थान पर आराध्य ग्रुप, द्वितीय में शिवानी एंड ग्रुप व तृतीय स्थान पर कृतिका एंड ग्रुप रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के अलावा स्कूली छात्र व छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed