फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seventh FIR against the operators of paddy grabbing firm

Fatehpur News: धान हड़पने वाली फर्म संचालकों पर सातवीं एफआईआर

Mon, 08 Sep 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Seventh FIR against the operators of paddy grabbing firm
बिंदकी। धान खरीदने के बाद किसानों को भुगतान न करने वाले गरिमा ट्रेडर्स के संचालकों के खिलाफ सातवीं एफआईआर दर्ज की गई है। मलवां के शिवपुर निवासी किसान रिंकू उर्फ बिजनेस ने कोर्ट के माध्यम से बिंदकी क्षेत्र के नौ आरोपियों पर 24 लाख 54 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। छह सितंबर को भी कोर्ट के आदेश पर एक मामला आरोपियों पर दर्ज हुआ था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित यह फर्म एक साल पहले खुली थी। इसमें सौ से अधिक किसानों ने धान बेचा था। अचानक फर्म बंद कर संचालक भाग निकले थे। पुलिस संचालकों के खिलाफ चार मामले सीधे थाने में और दो मामले कोर्ट के माध्यम से गबन के दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में मलवां थाने के शिवपुर निवासी रिंकू ने कोर्ट के माध्यम से सोमवार को फर्म संचालकों में बिंदकी कस्बा निवासी रमेश उर्फ छोटे, ललौली रोड निवासी उमेश गुप्ता, बिंदकी कोइरयां निवासी रवि त्रिपाठी, बिंदकी कस्बा निवासी दिनेशचंद्र गुप्ता व दिनेश के पुत्र प्रांजल गुप्ता, पत्नी प्रीति गुप्ता, उमेश की पत्नी सुनीता गुप्ता, पुत्र आदर्श गुप्ता के खिलाफ धान खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि एक साल पहले फर्म में 1339 क्विंटल धान बेचा था। कीमत करीब 28 लाख दो हजार थी। उसे तीन लाख 57 हजार 900 रुपये मिले थे। बाकी 24 लाख 54 हजार रुपये फर्म संचालकों ने हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

कोतवाल लान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व में दर्ज मामलों में कई आरोपी जेल जा चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।




सिर्फ दो जेल में बाकी को मिल चुकी जमानत



गबन के मामले में आरोपी रवी त्रिपाठी और उमेश गुप्ता जेल में निरुद्ध हैं। एक माह पहले दिनेश गांधी और इनके पुत्र प्रांजल गुप्ता का जमानत मिल चुकी है। आरोपी रमेश पटेल को 10 दिन पहले जमानत मिली है। आरोपी दिनेश गुप्ता की पत्नी प्रीती और उमेश की पत्नी सुनीता को विवेचना में पुलिस ने बाहर कर दिया। धोखाधड़ी की रकम दोनों महिलाओं के खाते में उनके पतियों ने मंगवाई थी। इसी वजह से पुलिस ने महिलाओं को दोषी नहीं माना था। अब नए मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई की तलवार फिर लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed