{"_id":"65c14da16fcfe6f579026a24","slug":"seven-quintal-bars-stolen-from-hardware-shop-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-110676-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हार्डवेयर की दुकान से सात क्विंटल सरिया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हार्डवेयर की दुकान से सात क्विंटल सरिया चोरी
Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान से सात क्विंटल सरिया चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। हार्डवेयर की दुकान के सामने चबूतरे में पड़ी सात क्विंटल सरिया चोर उठा ले गए। सोमवार को दुकान मालिक ने थाने में तहरीर दी है। ललौली के सात आना मोहल्ला निवासी फरीदुद्दीन खान की खान हार्ड वेयर स्टोर नाम से ललौली के सदर बाजार में सरिया और हार्ड वेयर के सामान की दुकान है। वह रविवार को दुकान बंद करके अपने घर चला गया। सोमवार को दुकान पहुंचा, दुकान के चबूतरे में रखे सरिया के बंडल गायब थे। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान के चबूतरे में एंगल के फ्रेम में सरिया के बंडल बांधकर ताला लगा देते हैं। पीडि़त ने थाने में चोरी की तहरीर दिया है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि चोरी की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कर कार्यवाही करेंगे ।
..........................
अलाव तापते समय महिला बुरी तरह झुलसी
हुसैनगंज। अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हुसैनगंज कस्बा के उसर पुरवा के लल्लू लोधी घर के सामने पान, गुटखा की गुमटी चलाते हैं। सोमवार को देर शाम लल्लू की पत्नी राम प्यारी (45) घर के सामने अलाव ताप रही थी। पति के मुताबिक अचानक पत्नी के साड़ी का पल्लू अलाव में गिर गया और जलने लगी। लोगों ने दौड़कर किसी तरह आग बुझाया। महिला गले तथा चेहरे में बुरी तरह झुलस गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद