फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven lakh rupees stolen from BJYM General Secretary's house in broad daylight

Fatehpur News: दिनदहाड़े भाजयुमो महामंत्री के घर से सात लाख की चोरी

Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees stolen from BJYM General Secretary's house in broad daylight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर का ताला तोड़कर शातिर चोर ने 10 मिनट में सात लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर भाजपा नेता को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एक साइकिल सवार चोर दिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में जेल के पीछे शांति बिहार निवासी प्रसून तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर वह किसी काम से निकले थे। घर पर मौजूद मां दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले में मौसी के घर गई थीं। वह करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचे। घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कमरे का ताला टूटा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब सात लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गए। पुलिस ने पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। एक चोर फुटेज में दिखा है। चोर साइकिल से पहुंचा था। फुटेज के मुताबिक चोर दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर ताला तोड़कर घर में घुसा। दो बजकर 20 मिनट में बाहर एक झोला लेकर निकलता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed