{"_id":"6a0f513d4cf8f8c5b9048d1a","slug":"sent-to-saudi-arabia-on-the-pretext-of-a-job-forced-to-herd-cattle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155196-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजा, चरवाए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजा, चरवाए मवेशी
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी अरुण कुमार से सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तकिया समसपुर निवासी अकरम के खिलाफ धोखाधड़ी की बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि एजेंट अकरम ने उसे सऊदी अरब की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था और इसके बदले उससे 1.50 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि सऊदी पहुंचने के बाद उसे कंपनी में नौकरी देने के बजाय एक घर में मवेशी चराने के काम पर लगा दिया गया। साथ ही उससे माल लदवाने और उतरवाने का भी काम कराया गया।
किसी तरह उसने खुद खर्च कर वापसी का टिकट कराया और हाल ही में घर लौट आया। वापस आने के बाद उसने कई बार एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।