फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM admits irregularities in mining of mythological hill

Fatehpur News: एसडीएम ने मानी पौराणिक पहाड़ी के खनन में गड़बड़ी

Sat, 31 Aug 2024 04:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
SDM admits irregularities in mining of mythological hill
औंग। पौराणिक पहाड़ी का हाल देखने एसडीएम बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री खनिज अधिकारी के साथ पहुंचीं। एसडीएम ने पौराणिक स्थल की दुर्दशा देखकर खनन अधिकारी बिपेंद्र कुमार राजभर को फटकारा। कहा कि खनन में कुछ तो गड़बड़ हुआ है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने खनन माफिया ने मिटा दिया पौराणिक पहाड़ी का स्वरूप शीर्षक से बुधवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान लेकर डीएम सी इंदुमती ने एसडीएम बिंदकी और खनन अधिकारी को आशापुर गांव भेजा। छिन्न-भिन्न पहाड़ी, 30 से 40 फीट गहराई से खनन कर, नष्ट किए गए पशु पक्षियों के घोंसले और आशियाने देख कर एसडीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

अवशेष पहाड़ी पर खड़े पेड़ पौधों को देखकर एसडीएम ने पर्यावरण को खनन से क्षति पहुंचाने की बात मानी। एसडीएम ने खनन में अनियमितता का ठीकरा खनिज अधिकारी पर फोड़ा। खनिज अधिकारी खनन माफिया को बचाने के प्रयास में रहे। खनिज अधिकारी ने खनन की अनुमति 3200 घन मीटर क्षेत्र में ही माना। ऊंचाई के जवाब में अगली बगली झांकने लगे। चार फीट की जगह 40 फीट गहराई से खनन को लेकर जवाब नहीं दे पाए। उप जिलाधिकारी ने बताया मौका मुआयना की रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना का खेल नोटिस तक सीमित
एनजीटी के संज्ञान लेने पर जुर्माना का खेल सिर्फ नोटिस तक सीमित रहा है। खनिज अधिकारी ने पट्टा धारक पर अनियमितता को लेकर 50 हजार का जुर्माना किया था। लेकिन एनजीटी को सौंपी रिपोर्ट में जुर्माने का जिक्र नहीं है । इसे षड्यंत्र मानकर यूपीपीसीबी (उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के सचिव पर 10 हजार का जुर्माना किया गया है। अभी तक खनन माफिया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed