फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   School peon and two arrested with 35 kg ganja

Fatehpur News: स्कूल के चपरासी समेत दो 35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
School peon and two arrested with 35 kg ganja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय के चपरासी समेत दो कार सवारों को गांजा तस्करी में राधानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 35 किलो गांजा 3.5 लाख कीमत का बरामद हुआ है। गांजे की खेप प्रयागराज के सप्लायर ने भेजी थी। आरोपियों को जेल भेजा गया है। बीएसए पंकज यादव ने देर शाम चपरासी को निलंबित कर दिया।

राधानगर पुलिस ने जख्नी अंडरपास पुलिया के पास से मंगलवार रात कार सवार दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। कार की तलाशी में 35 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी त्रिलोकीपुर के बीआरसी केंद्र के चपरासी रमेश कुमार दुबे और उनके पड़ोसी चेतन कुमार कोरी निकले। दोनों वीआईपी स्टेट कालोनी रोड बुलेट चौराहा के पास रहते हैं। कार चेतन कोरी की है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्हें प्रयागराज जिला मनौरी निवासी अजय उर्फ गब्बर ने गांजा देकर सप्लाई के लिए भेजा है। वे करीब एक साल से गांजा सप्लाई का काम कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि चौकी प्रभारी धीरेंद्र पांडेय की टीम ने धरपकड़ की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed