{"_id":"6984ea7f0643c0254f02591f","slug":"saying-he-was-being-distanced-from-his-girlfriend-the-young-man-committed-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148803-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेमिका से किया जा रहा दूर...कहकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेमिका से किया जा रहा दूर...कहकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
फाइल फोटो-33-नयन कैथल। स्रोत परिजन
- फोटो : bilawar news
चौडगरा (फतेहपुर)। मैं एक युवती से तीन साल से रिलेशनशिप में हूं। लड़की (प्रेमिका) के लिए मैंने सबकुछ किया है। अब उसे दूर किया जा रहा है। वह दूसरी जगह शादी कर रही है। उसे इंसाफ चाहिए। यह वीडियो इंस्टाग्रम पर बृहस्पतिवार को पोस्ट करने के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में मौत का जिम्मेदार लड़की और उसके परिवार को बताया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर मजरे खलीलाबाद निवासी नयन कैथल (20) का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। उसका मलवां और कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 962 व 963 के बीच अपलाइन पर देर रात शव मिला।
हादसे की सूचना पर पिता रमेश कैथल और अन्य परिजन पहुंचे। यहां बेटे का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
वीडियो में युवक ने पहले परिचय दिया। फिर बोला कि वह एक युवती से तीन साल से रिलेशनशिप में है। मैं अपने मम्मी-पापा से कह रहा हूं कि अब मेरे से कुछ नहीं हो पाएगा। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक की मौत का पहले का वीडियो वायरल हुआ है। किसी को भी शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-33-नयन कैथल। स्रोत परिजन- फोटो : bilawar news