फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sanitation

ब्लीचिंग का घोल छिड़क कर रहे सैनिटाइज

Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
sanitation
sanitation - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना से बचाव के लिए गांवों तक को सैनिटाइज किया जा रहा है, लेकिन शहर में सैनिटाइजेशन ने नाम पर कुछ सड़कों में ब्लीचिंग पाउडर के घोल का छिड़काव किया जा रहा है। नपा ने 70 सफाई कर्मचारियों को दवा छिड़काव करने के लिए मशीनें दी हैं।
विज्ञापन

शहर को प्रतिदिन सैनिटाइज करने के लिए नगर पालिका ने 70 हाथ मशीनें खरीदी हैं। सोमवार को ये मशीनें चेयरमैन प्रतिनिधि ने सफाई कर्मचारियों को सौंप दीं। दूसरे दिन शहर में सिर्फ हरिहरगंज मोहल्ले में ही कर्मचारी दवा छिड़कते दिखाई दिए।
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में कर्मचारी गए ही नहीं। पालिका शहर के सैनिटाइजेशन में सुस्ती बरत रही है। सैनिटाइजेशन के नाम पर शहर के बीच से गुजरने वाले बांदा-टांडा मार्ग और जीटी रोड पर ब्लीचिंग का घोल टैंकर से छिड़कवाया गया है। फागिंग मशीन भी मुख्य सड़कों में घूमकर लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक सफाई नायक को दो-दो मशीनें सुपुर्द की गई हैं। आवश्यकतानुसार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। कहां और किन मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया है इसकी प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट देने को कहा गया है। - मीरा सिंह, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed