{"_id":"65aaeca77a70dc1abc02e777","slug":"rural-areas-will-be-developed-with-rs-3635-crore-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9971-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 3635 करोड़ से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 3635 करोड़ से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
Sat, 20 Jan 2024 03:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21-जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों के सवाल का जवाब देते जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, साथ में अन्य। संवाद
कार्ययोजना तैयार, शासन से मिल चुके 26 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला पंचायत 2024-25 में 3635.16 करोड़ से विकास कराएगी। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में अधिकारियों की बहुत कम उपस्थिति होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। इसके साथ गांवों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की सदस्यों ने मांग उठाई।
बैठक में 19 जुलाई 2023 को हुई बोर्ड की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह ने बैठक शुरू कराई। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि सत्र 2023-24 अब तक 1244.56 करोड़ मिला है और 2375.44 करोड़ का बजट मिलना शेष है। प्राप्त बजट में निर्माण कार्य कराए जा चुके हैं। सत्र 2024-25 का अब तक 26 करोड़ बजट शासन से मिला है।
इस सत्र की कार्य योजना 3635.10 करोड़ की है। इससे जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव करतल ध्वनि से पारित किया गया। जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह लोहारी ने छह महीने में बोर्ड की बैठक बुलाए जाने पर आपत्ति की। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि जिला पंचायत में अवर अभियंता का पद जून से रिक्त है। ऐसे में कोई विकास योजना तैयार नहीं हो सकती। इसी लिए बैठक में विलंब हुआ है।