{"_id":"692c9ada87460342760b55ef","slug":"rs-1037-lakh-stolen-from-paddy-sales-fir-lodged-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144808-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धान बिक्री के 10.37 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धान बिक्री के 10.37 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। धान बिक्री के 10 लाख 37 हजार 603 रुपये खरीदारों ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर हथगाम पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
हथगाम थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बाईपास निवासी शशांत यादव ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह डिघवारा गांव में कमला ट्रेडर्स संचालित कर धान की खरीद व बिक्री करते हैं। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद निवासी एजेंट मनीष द्विवेदी एक नवंबर 2024 को उसके पास आए और बहराइच के प्रोपाइटर डीलर अतुल अग्रवाल और रोशन अग्रवाल से मोबाइल पर बात कराई। मनीष ने धान खरीद का जल्द भुगतान और बाजार मूल्य से अधिक दिलाने भरोसा दिया।
वह 11 नवंबर से 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक धान बहराइच भेजता रहा। डीलर ने धान का भुगतान कुछ माह तक किया लेकिन 10 लाख 37 हजार 603 रुपये बकाया रोक लिया। रुपये मांगने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।