{"_id":"6859a1c632eaf465c6033c74","slug":"roadways-buses-and-pedestrians-trapped-in-encroachment-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-136140-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस और अतिक्रमण के जाल में फंसे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस और अतिक्रमण के जाल में फंसे राहगीर
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज चौराहा से पुलिस चौकी तक का मार्ग इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें व फुटपाथ पर अतिक्रमण आम राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। हालत यह है कि लोगों को प्रतिदिन घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टॉप से प्रतिदिन करीब 134 बसों का संचालन होता है। यह बसें कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बनारस, आगरा जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलती हैं। लेकिन सवारियों की कमी के चलते कई बार बसें निर्धारित समय पर बस स्टॉप से रवाना न होकर बाहर सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा बसों से घिर जाता है और ट्रैफिक की रफ्तार थम जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण है। इससे पैदल चलने की जगह नहीं मिलती, वहीं दूसरी ओर सड़क पर खड़ी बसें ट्रैफिक को अवरुद्ध करती हैं। कभी-कभी तो जाम इतना गंभीर हो जाता है कि दो से तीन किमी तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं ट्रैफिक पुलिस को इस स्थिति से निपटने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार बस चालकों को समझाने के बावजूद वे सड़क पर ही सवारी भरते हैं और नियमों की अनदेखी करते हैं। यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि चालकों को कई बार समझाया जाता है। इसके बाद भी नहीं मानने पर कार्रवाई भी जाती है। वहीं वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रोडवेज किरन कुमारी ने बताया कि दूसरे डिपो के वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। डिपो की सभी बसें बस स्टॉप से ही रवाना होती हैं।