फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road not built even after decades; waiting for a paved path.

Fatehpur News: दशकों बाद भी नहीं बनी सड़क, पक्के रास्ते का इंतजार

Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road not built even after decades; waiting for a paved path.
फोटो-37-सड़क खराब होने से दलदल से शव लेकर जाते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : credit
असोथर। सरकंडी गांव के मजरे नंदन बाबा का डेरा में आजादी के दशकों बाद भी पक्का रास्ता नहीं बन सका है। बारिश होते ही कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। मंगलवार रात रामदेव निषाद (60) की मौत के बाद परिजन शव को चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाने को मजबूर हुए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि डेरे में करीब 10 से 12 परिवार रहते हैं। मुख्य मार्ग से डेरा तक महज 800 मीटर का रास्ता है लेकिन बारिश में कीचड़ की समस्या हो जाती है। हालत यह है कि एंबुलेंस और चार पहिया वाहन तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में बीमार लोगों और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों और प्रधान के सामने समस्या रखी जा चुकी है। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा और प्रधान के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते में खड़ंजा लगवाने के लिए सहमति पत्र भी दिया था। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए ताकि बारिश के दिनों में किसी बीमार या मृतक को इस तरह चारपाई पर उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से न ले जाना पड़े।

प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि रास्ता निजी भूमि से होकर गुजरता है। इसके कारण भूमि स्वामियों की सहमति नहीं बन पा रही है। चकबंदी के बाद रास्ते का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो-37-सड़क खराब होने से दलदल से शव लेकर जाते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-37-सड़क खराब होने से दलदल से शव लेकर जाते ग्रामीण। स्रोत: वीडियो ग्रैब- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed