{"_id":"6aa05cd62ad8221b64036b27","slug":"action-being-prepared-against-65-schools-that-failed-to-meet-enrollment-targets-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-161992-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नामांकन लक्ष्य पूरा न करने वाले 65 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नामांकन लक्ष्य पूरा न करने वाले 65 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
बहुआ। बहुआ विकासखंड के 65 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन लक्ष्य पूरा न होने पर शिक्षकों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा है। उनसे सात सितंबर तक साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।
विभाग ने प्रत्येक विद्यालय को पिछले शैक्षिक सत्र 2025-26 की तुलना में 10 फीसदी अधिक नामांकन करने का लक्ष्य दिया था। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद, 65 विद्यालयों में नया नामांकन पिछले वर्ष से कम पाया गया। इन विद्यालयों में कुल 527 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 में इन स्कूलों में 7555 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि चालू सत्र में यह संख्या घटकर 7028 रह गई है।
विभागीय सूची के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय गम्हरी भाग-एक और उच्च प्राथमिक विद्यालय महना में सबसे अधिक 27-27 विद्यार्थियों की कमी दर्ज हुई है। कंपोजिट विद्यालय शाह भाग-दो में भी 27 छात्र कम हुए हैं। प्राथमिक विद्यालय अयाह भाग-एक में 23, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय चकसकरन और कंपोजिट विद्यालय दुलापुर में 22-22 नामांकन घटे हैं। प्राथमिक विद्यालय बहुआ में 19, प्राथमिक विद्यालय बबरा और कंपोजिट विद्यालय बरौहा भाग-दो में 17-17 तथा कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में 15 विद्यार्थियों की कमी सामने आई है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने नामांकन लक्ष्य पूरा न करने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश की है। यह प्रकरण अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास है। शिक्षकों और कर्मचारियों से मांगे गए स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
नामांकन लक्ष्य में कमी को विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसी आधार पर संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ का प्रकरण कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजा गया है। हैसिल प्रसाद, बीईओ