{"_id":"6aa05c353b94787a8e0ae562","slug":"allegation-of-casteist-remark-complaint-lodged-with-sp-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-162002-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहा निवासी लाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक युवक और उसके साथियों पर बैनर में लगी फोटो फाड़ने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी लाल सिंह ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक को बताया कि 14 अगस्त को बड़नपुर चौराहे पर तिरंगा यात्रा के लिए बैनर लगाया गया था। बैनर में शिकायतकर्ता के पुत्र पुष्पेंद्र समेत अन्य लोगों की तस्वीरें लगी थीं। आरोप है कि उसी गांव का एक युवक और उसके करीब आठ-दस साथियों ने बैनर पर लगी अनुसूचित जाति के व्यक्ति की फोटो पर आपत्ति जताई और फोटो फाड़ दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणी भी की गई। दोबारा बैनर लगाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।