फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road accident in fatehpur, driver died and 15 injured

यूपी: बरातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत, 15 घायल

Thu, 12 Dec 2019 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, driver died and 15 injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बावनी इमली के पास बुधवार देर रात बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खंदक में बबूल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि बस सवार करीब 15 बराती घायल हुए।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बरात कानपुर देहात के पुखरायां से बिंदकी आई हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद करीब 30 बराती बस से लौट रहे थे। बावन इमली के पास एक ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी लादकर जा रहा था। ट्रैक्टर से कट लगते ही चालक ने बस बाएं ओर घुमा दी।
विज्ञापन

चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खंदक में बबूल के पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुटे, पुलिस को फोन किया गया। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि पांच घायल कानपुर हैलट के लिए सीएचसी से रेफर किए गए हैं।

बस चालक रमेश यादव (55) निवासी दौलतपुर कानपुर देहात की मौत हुई है। बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज हो रहा है। ट्राली को खजुहा पुलिस चौकी में खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed