{"_id":"57eeac2b4f1c1bdc765751f5","slug":"riding-on-the-boat-and-the-team-took-stock-of-minister-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव पर सवार होकर केंद्रीय राज्य मंत्री व टीम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव पर सवार होकर केंद्रीय राज्य मंत्री व टीम ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नाव पर सवार होकर यमुना नदी से कटान की जमीन का अवलोकन करती केंद्रीय टीम के साथ साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड कमेटी की यह टीम सुबह 11:30 बजे पहुंची और शाम 5:30 बजे तक कटान की हकीकत का जायजा लिया। केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक अखिलेश झा और राज्य टीम की अगुवाई निदेशक डीके जैन कर रहे थे। 14 नाव में सवार इस टीम ने कोर्रा गांव से मैनाही का डेरा की दूरी तक कटान की विभीषका देखी।
निरीक्षण के बाद निदेशक झा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उन्हें यहां भेजा है। स्थानीय सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने 23 सितंबर को उमा भारती से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री उमा भारती के पास होगी।
उधर, केद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह की मौजूदगी में आश्वासन दिया कि जिन किसानों की जमीन उस पार चली गई है उसे न केवल जोतने का फिर से अधिकार दिलाया जाएगा वरन प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ मिलेगा।