{"_id":"610ed5638ebc3e73815e9761","slug":"revenue-team-in-three-days-recovered-731-liter-of-illicit-liquir-fatehpur-news-knp6449424150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों के अभियान में 731 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों के अभियान में 731 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई
विज्ञापन
फतेहपुर। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल का तीन दिनी छापामारी अभियान शनिवार को खत्म हुआ। अभियान के तहत देशी, अंग्रेजी, बियर की दुकानों का निरीक्षण किया। अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा, आबकारी निरीक्षक सदर रॉबिन आर्या, आबकारी निरीक्षक बिंदकी राजीव माथुर व आबकारी निरीक्षक खागा निधि सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र के शराब ठेकों की चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, चस्पा क्यूआरकोड, बार कोड, लाइसेंस, परिवहन पास सहित सभी अभिलेखों को चेक किया गया। कुल छह दुकानों में अनियमितता मिली।
इसके अलावा टीम ने जिले के अवैध शराब ठिकानों नरायनपुरवा, बेरूईहार, बुधइयापुर, शुक्लपुर, बसवा, हरदों, लाखीपुर खागा तहसील, बेंता, कंजरनडेरा नोनारा बिंदकी तहसील आदि संदिग्ध स्थानों में छापेमारी की। इस छापेमारी में 731 लीटर कच्ची शराब, साढ़े चार क्विंटल लहन बरामद किया गया। थाना क्षेत्रों में 20 मुकदमे भी दर्ज कराए गए। राजमार्गों पर स्थित ढाबों में आकस्मिक दबिश दी गई। ढाबों से कोई अवैध शराब बरामद नहीं मिली।