फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on two in gang rape of girl

Fatehpur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर रिपोर्ट

Mon, 23 Oct 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report on two in gang rape of girl
- कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, दवा दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शादी की बात करने का झांसा देकर मेडिकल स्टोर में युवती के साथ संचालक और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एफआईआर में बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर निवासी राहुल लोधी का लोधीगंज मोहल्ले में मेडिकल स्टोर है। वह मेडिकल स्टोर में दवाएं लेने आती-जाती थी। तभी उसकी राहुल स जान-पहचान हो गई थी। राहुल ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद उसने शादी की बात कही। वह टरकाने लगा। शादी की बातचीत के लिए राहुल ने उसे 21 नवंबर 2022 को अपने मेडिकल स्टोर बुलाया। मेडिकल स्टोर में उसका एक अन्य साथी पहले से मौजूद था। मेडिकल स्टोर का राहुल ने शटर ने बंद कर लिया। उसके साथ राहुल ने साथी संग दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल की जांच की गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएगे। बयान के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed