{"_id":"6ac6a28733b602e82c0e9b21","slug":"health-team-visits-village-following-reports-of-dengue-all-130-tests-return-negative-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164038-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेंगू की खबर पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 130 की जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेंगू की खबर पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 130 की जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
फोटो-41-जाफरगंज के गोपालपुर गांव में मरीजों को देखती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
जाफरगंज। खजुहा विकासखंड के गोपालपुर घंघौरा गांव में डेंगू फैलने की खबर पर बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग गांव पहुंचीं। टीम ने यहां 130 ग्रामीणों की जांच की। जांच में डेंगू, मलेरिया तो दूर टाइफाइड का भी एक मरीज नहीं मिला।
पीएचसी जाफरगंज के चिकित्सक डॉ. केके यादव के नेतृत्व में फार्मासिस्ट बच्चराज, लैब टेक्नीशियन राजेश सिंह और आशा कार्यकर्ता सुबह आठ बजे गांव पहुंचीं। टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की। जिला मलेरिया अधिकारी की टीम भी मौके पर पहुंची।
करीब नौ बजे सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सिंह और खजुहा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ और घर-घर भ्रमण कर बीमारी फैलने की जानकारी जुटाई, लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं मिली।
विज्ञापन
शिविर में 130 मरीजों की जांच की गई। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिविर तक लेकर आईं। इनमें खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, गांठ, घुटने व जोड़ों के दर्द और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित लोग शामिल रहे। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं। 52 लोगों की टाइफाइड, 46 की मलेरिया और 10 की डेंगू किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
डॉ. केके यादव ने बताया कि जांच में एक भी टाइफाइड मरीज नहीं मिला। डेंगू और मलेरिया की जांच भी पूरी तरह निगेटिव रही। टीम शाम चार बजे तक गांव में रही। जिला मलेरिया विभाग ने नालियों में दवा का छिड़काव कराया। सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने ग्रामीणों से अफवाह न फैलाने और लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर जांच कराने की अपील की।