{"_id":"6a9477857760f4098609e359","slug":"reading-newspapers-will-give-students-a-strong-command-of-the-language-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161425-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अखबार पढ़ने से छात्रों की भाषा पर होगी मजबूत पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अखबार पढ़ने से छात्रों की भाषा पर होगी मजबूत पकड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पीएम श्री विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वे छात्रों से समाचार पत्र पढ़वाएं। साथ ही समाचारों में आए कठिन शब्दों का सही उच्चारण, अर्थ और वाक्यों का इस्तेमाल भी समझाएंगे।
किशोरावस्था में मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास पर प्रतिकूल असर डालता है। आंखों पर असर पड़ने के साथ ही अन्य समस्याएं भी होती हैं। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को अखबार पढ़ना अनिवार्य करने का उद्देश्य उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के साथ भाषा पर पकड़ मजबूत करना है।
पीएम श्री विद्यालयों में अखबार व मैगजीन खरीदने के लिए प्रति विद्यालय 5000 रुपये भेजे जाएंगे। जिले के 20 पीएम श्री विद्यालयों में छात्रों की भाषा-शैली में सुधार, व्यावहारिक ज्ञान देने, व्यक्तित्व विकास और आलोचनात्मक प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए अखबार व मैगजीन उपलब्ध कराई जाएंगी। अखबारों के माध्यम से छात्रों के सीखने के अनुभव को भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों के पुस्तकालय में पुस्तकों को नमी, धूल, दीमक एवं अन्य क्षति कारकों से सुरक्षित रखने, उनके संरक्षण तथा व्यवस्थित संधारण के लिए पुस्तकालय फर्नीचर क्रय किया जाएगा।
इसके लिए 20 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से खर्च किए जाएंगे। विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में अभिवृद्धि तथा भाषा कौशल के विकास के लिए 5000 रुपये प्रति विद्यालय 10 माह के लिए प्रदान किए जाएंगे।