{"_id":"6272c85ea7217b5a4873b074","slug":"rape-maut-fir-fatehpur-news-knp694930682","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से आहत छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म से आहत छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली (फतेहपुर)। दुष्कर्म से आहत हाईस्कूल की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही एसपी व एएसपी भी मौके पर पहुंचे।
एसपी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी छोटे भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, एससी-एसटी का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है। बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा-10 की छात्रा मंगलवार शाम करीब सात बजे नित्य क्रिया के लिए घर के पीछे खेत पर गई थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो बड़ी बहन उसने तलाशने निकली। खेत पर छोटी बहन को बदहवास हालत में देखा और उसे लेकर घर लौटी।
विज्ञापन
बड़ी बहन के मुताबिक छात्रा ने बताया कि गांव के विजय उर्फ कोमल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विजय का बड़ा भाई अजय भी मौजूद था। उसने छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर मुंह दबा रखा था।
बुधवार सुबह छात्रा के पिता शादी-समारोह से घर लौटे तो आहत छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन नजदीक के झोलाछाप डॉक्टर को दिखाकर छात्रा को वापस घर ले आए। सुबह करीब 11 बजे दोबारा उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने में सूचना दी।
इसके बाद अधिकारी भी परिजनों से मिले। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर और बड़ी बहन के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की बहन के बयान में अजय का नाम सामने आया है। इस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम जारी है।