फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raised awareness about environmental conservation and tree plantation.

Fatehpur News: पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति किया जागरूक

Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about environmental conservation and tree plantation.
फोटो-33-पौधरोपण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : credit
अमौली। कस्बा और चांदपुर ग्रामसभा में शुक्रवार को वन महोत्सव के अवसर पर ग्रीन चौपाल एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जनभागीदारी के बिना हरित क्रांति संभव नहीं है। ग्रीन चौपाल की पहल के तहत सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने हरित पर्यावरण के महत्व, पौधरोपण और उसके संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर ग्रीन चौपाल को प्रधानों और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान शिव शंकर सिंह, फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार, विकास मिश्रा, आदित्य उत्तम, वनरक्षक शिवम वर्मा, प्रधान पति बंटू सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन





पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जाफरगंज। खजुहा विकास खंड के सिजौली गांव में वन महोत्सव के तहत ग्रीन चौपाल एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने पौधरोपण कर लोगों से हरित वातावरण बनाने में सहभागिता की अपील की। इस मौके पर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, विकास मिश्रा, पंकज सिंह, आदित्य उत्तम, वनरक्षक शिवम वर्मा, इकरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामसभा में रोपे गए पौधे
खखरेरू। महेशपुर मठेठा में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खखरेरू रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने की। मुख्य अतिथि विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख नेहा त्रिवेदी रहीं। इस अवसर पर आम, सहजन, पाखड़, आंवला और अमरूद के पौधे रोपे गए।

फोटो-33-पौधरोपण करते अधिकारी। संवाद

फोटो-33-पौधरोपण करते अधिकारी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed