{"_id":"69e3ca44c110d6c84c00d5d0","slug":"questions-raised-on-development-works-in-kulli-gram-sabha-demand-for-investigation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-153032-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ग्राम सभा कुल्ली में विकास कार्यों पर उठे सवाल, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ग्राम सभा कुल्ली में विकास कार्यों पर उठे सवाल, जांच की मांग
विज्ञापन
खखरेरू। विजयीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा कुल्ली में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शपथ पत्र देकर जांच की मांग की है।
ग्राम सभा निवासी नरसिंह ने आरोप लगाया कि नाली, खड़ंजा, रिबोर, पेयजल, आवास, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, तालाब और मनरेगा समेत कई योजनाओं में गड़बड़ी हुई है। कई कार्य धरातल पर कराए बिना ही फर्जी बिलों के जरिये धनराशि निकाल ली गई। ग्रामीणों ने करीब 111 बिंदुओं पर साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि मनरेगा में ऐसे लोगों का पंजीकरण किया गया जो कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। कुछ संपन्न व व्यवसाय करने वालों के भी जॉब कार्ड बना दिए गए। यहां तक कि एक इंजीनियर के पिता का नाम भी सूची में शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पक्के मकान वालों को आवास आवंटित कर दिया गया। वास्तविक पात्र लाभार्थी वंचित रह गए। पंचायत भवन में सामग्री खरीद के नाम पर लाखों रुपये निकाले जाने का भी आरोप लगाया गया है।