{"_id":"699b59b58f0b50f66b0f843f","slug":"pvc-pipe-factory-raided-fir-registered-under-copyright-act-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149791-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीवीसी पाइप फैक्टरी में छापा, कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीवीसी पाइप फैक्टरी में छापा, कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फोटो-02-संचालित थी फैक्टरी। संवाद
हथगाम। ब्रांडेड पीवीसी पाइप के नाम पर नकली उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना पर शनिवार शाम कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने फैक्टरी संचालक पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने नकली माल तैयार करने पर कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली के कड़कड़डूमा निवासी कुलदीप सिंह एक ब्रांडेड पीवीसी पाइप कंपनी में विधिक सहायक हैं। साथ ही असली-नकली उत्पादों की जांच करते हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि हथगाम कस्बे में डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक फैक्टरी में कंपनी के नाम पर नकली पाइप बनाकर बेचे जा रहे हैं।
इस पर उन्होंने पुलिस के साथ फैक्टरी में छापा मारा। यहां सिठौरा निवासी राजेश कुमार मिला जिसने फैक्टरी अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम होना बताया। जांच के दौरान फैक्टरी से ब्रांडेड कंपनी के नाम और चिह्न छपे 14 पीवीसी पाइप बरामद किए गए।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह के अनुसार नमूना लेने का विरोध करते हुए फैक्टरी संचालक राजेश कुमार ने पुलिस के सामने ही अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नकली उत्पाद बनाने के आरोप में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।