फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pudding distributed on the pages of government book in school

Fatehpur News: स्कूल में सरकारी किताब के पन्नों पर बांटा हलवा

Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pudding distributed on the pages of government book in school
रक्षपालपुर। मध्यान्ह भोजन में बना हलवा थाली में देने के बजाय सरकारी किताबों के पन्नों पर परोसा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल हुई तस्वीरें धाता विकास खंड के केशवरायपुर केवटमई प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही हैं। जहां सोमवार दोपहर विद्यालय में बना हलवा परोसने के लिए यहां के प्रधानाध्यापक ने सरकारी किताबों के पन्नों का प्रयोग किया। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अधिकांश जगहों पर बच्चों के पास भोजन के लिए थाली हैं, तो आखिर यहां पर हलवा खिलाने के लिए किताबों के पन्नों का प्रयोग करने की क्यों जरूरत पड़ी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed