{"_id":"5adb76fa4f1c1b3a0b8b5ca9","slug":"public-in-the-chaupal-opened-in-front-of-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":" चौपाल में जनता ने मंत्री के सामने खोली पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में जनता ने मंत्री के सामने खोली पोल
fatehpur
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
- डीघ में चौपाल में बोलते कैबिनेट मंत्री
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिंदकी। भाजपा ने शनिवार को मलवां ब्लाक के डीघ में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चलो गांव की ओर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सत्यदेव ने चौपाल लगाई। मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार चुनाव के समय के वायदे पूरे कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास सपना नहीं रहेगा उसे साकार करेंगे। चौपाल में अधिकारियों के बोलने के बाद मंत्री ने जब ग्रामीणों को बोलने का मौका दिया तो एक स्वर से तेज आवाज आई कि अस्पताल में डाक्टर नहीं आते, राशन कार्ड नहीं बने। कालोनी, शौचालय, पेयजल की काफी समस्याएं हैं। ऐसे में अफरातफरी का माहौल होने लगा। हालात देख मंत्री ने ग्रामीणों को शांत कराया और एक-एक कर समस्याएं बताने को कहा। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने पात्रों को उज्ज्वला गैस, आवास के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर गांव ओडीएफ हो जाना चाहिए।
गांव के नि:शक्त संतोष शुक्ला ने बताया कि दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पात्र होने के बावजूद नाम आवास योजना में शामिल करके भी आवास नहीं दिया गया। चौपाल में मंत्री के सामने माइक पकड़ते ही गांव की बेवा शकुंतला शुक्ला रो पड़ी। रुंधे गले से बताया कि वह अनाथ है उसे कालोनी, शौचालय नहीं दिया गया। चौपाल में बाबू भाई ने बताया कि उसे आवास बनाने के लिए मात्र 45 हजार रुपये मिले थे। जिसमें दीवारें तो खड़ी हो गई हैं, लेकिन छत डालने के लिए पैसा नहीं बचा। पंचायत सदस्य धर्मेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों ने तोड़ मरोड़ कर झूठी रिपोर्ट पेश की है। जमीनी हकीकत कुछ और है। शासन की योजनाओं का लाभ पूरी तरह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। विधवा छेदिया ने बताया कि कई बार फार्म भरने के बावजूद उसे पेंशन नहीं दिलाई गई।
विज्ञापन
ग्रामीण मदन लाल ने बताया कि वह भूमिहीन है। नौ बार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उसका राशन कार्ड नहीं बना। रन्नो देवी ने कहा कि 30 वर्ष से वह गांव में रह रही है। रहने के लिए कोई जगह नहीं है। चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि एक वर्ष से हैंडपंप रीबोर नहीं किया जा रहा है। पूर्व प्रधान विजयपाल ने भी गांव की समस्याएं गिनाते हुए समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
चौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, एसडीएम हरिहरराम, तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी अनीता शाह, बीडीओ मलवां संध्यारानी, आदि थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बलराम सिंह ने किया।
इनसेट-
‘ऐसा प्रधान चुना जो न बोल सकता न सुन सकता’
बिंदकी। कबीना मंत्री की चौपाल के मंच पर बैठी ग्राम प्रधान चंद्ररानी पूरे समय तक लंबे घूंघट में रहीं। घूंघट देख प्रभारी मंत्री ने कहा कि आप लोगों ने ऐसा प्रधान चुना है, जो न बोल सकता न सुन सकता और न ही आपकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष कर सकता है। यहां तक कह डाला कि प्रधानी गांव की प्रधान नहीं बल्कि प्रधानी और कोई चला रहा होगा।
पूर्व मंत्री ने उठाई मांग
बिंदकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल ने चौपाल के माध्यम से डीघ गांव से भदबा, उरदौली, शहबाजपुर सड़क निर्माण, हैंडपंप लगवाने, उप मंडी की स्थापना कराने, हाई स्कूल को इंटर कालेज करवाने की मांग उठाई।
बिंदकी में हुआ भव्य स्वागत
बिंदकी। जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी का बिंदकी में भाजयुमो नगर अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, मंडी समिति मोड़ में फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर शशांक ओमर, अंकित गुप्ता रोहित कश्यप, प्रशांत ओमर, आशीष तिवारी, अमन विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा सौरभ बाजपेई, सत्यम अग्रवाल, शिवांशु लोहिया मौजूद थे।