{"_id":"659c4139be704c0121023a05","slug":"prime-ministers-residence-was-taken-as-a-permanent-house-by-calling-it-a-hut-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9436-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पक्के मकान को झोपड़ी बता कर लिया प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पक्के मकान को झोपड़ी बता कर लिया प्रधानमंत्री आवास
Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में ऐसे लोगों को भी लाभ दिया जा रहा है जिनके अपने पक्के मकान हैं। शिकायत पर विभागीय जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामला धाता ब्लॉक अढ़यापुर का है।
अढ़यापुर निवासी फसाहत उल्ला खान पुत्र सबाहत अली ने कुछ दिन पहले गांव के ही एक अपात्र व्यक्ति पर फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ लेने की शिकायत की थी। शिकायत पर कमेटी गठित कर जांच कराई गई।
खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास आधिकारी राजकुमार सिंह, जेई सुशील कुमार गुप्ता मौके पर जांच करने पहुंचे। कमेटी ने जांच में पाया कि लाभार्थी के पिता का चार कमरों का पक्का मकान है। हालांकि छत नहीं पड़ी है। ऐसे में लाभार्थी का अपने पिता के घर में पैतृक संपत्ति होने के नाते अधिकार सुरक्षित है।
विज्ञापन
कमेटी ने लाभार्थी को अपात्र घोषित किया है। कमेटी ने जांच आख्या अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है। ऐसा ही एक मामला सदर तहसील क्षेत्र का भी है। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।