फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Preparation to land 113 MoU on the ground

Fatehpur News: जमीन पर 113 एमओयू को उतारने की तैयारी

Fri, 17 Mar 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to land 113 MoU on the ground
फतेहपुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कुल 113 एमओयू हुए हैं। इसमें 56 उद्योग विभाग और 57 अन्य विभागों से संबंधित हैं। इन एमओयू को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने पर जोर है। डीएम ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि संजीदगी दिखाते हुए उद्योगों को स्थापित कराने में उद्यमियों की मदद की जाए। कार्य में शिथिलता या लापरवाही भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक डीएम श्रुति ने विभागवार एमओयू का ब्योरा लिया। उद्योग विभाग के उपायुक्त को उद्यमियों की उद्योग से जुड़ी समस्याओं को तत्काल हल करने को कहा। उन्होंने उद्योग बंधु की राय पर भी विचार कर नियमानुसार लागू करने की बात कही। उन्होंने एमओयू से संबंधित उद्यमियों के सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त आवेदन अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण समय पर करें। पीएम रोजगार सृजन योजना, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के प्राप्त आवेदनों को बैंकों में भेजकर शत प्रतिशत ऋण उपलब्ध कराएं, जिससे उद्यमी रोजगार लगा सकें। आवेदन रिजेक्ट किए जा रहे हैं, तो उनका कारण स्पष्ट करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उपायुक्त उद्योग, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य की फोटो मांगी
नेशनल हाईवे अथॉरिटी रायबरेली लखनऊ ने बाईपास में नाला निर्माण का कार्य पूरा बताया। इस पर डीएम ने फोटो के साथ रिपोर्ट मांगी। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण का प्रजेंटेशन बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश यूपीएसआईसी के अधिकारियों को दिया। उन्होंने मलवां थाने के सामने कुंवरमार्ग का निर्माण कार्य जल्द से शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed