फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   prayer of johar was done in home

घरों में अदा की गई जोहर की नमाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
prayer of johar was done in home
घरों में अदा की गई जोहर की नमाज - मस्जिदों में सिर्फ इमाम समेत चंद लोगों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज
विज्ञापन
संवाद एजेंसी फतेहपुर । रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा की नमाज़ घरों में जोहर की नमाज के रूप में अदा की गई । मस्जिदों में इमाम समेत चंद लोग ही अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए मौजूद रहे। शिया हजरात की तीनों मस्जिदों में ताले लटकते रहे । सभी ने घरों में नमाज अदा की।
मुस्लिम कौम के लिए रमजान का महीना बहुत ही मायने रखता है । इस वक्त देशभर में लाक डाउन लगा हुआ है। लिहाजा रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा पर पहले जैसी बात नजर नहीं आई । मस्जिदों में पंक्तियां लगाकर पढ़ी जाने वाली अलविदा जुमा की नमाज़ देखने को नहीं मिली । सुन्नी हजरात की मस्जिदों में जरूर चंद लोग नमाज पढ़ने के लिए जुट सके । दोपहर 12:30 बजे से अलग-अलग टाइम पर जोहर की नमाज घरों में पढ़ी गई । शिया हजरात के सैयद अली ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी गई । जोहर की नमाज ही घरों में अदा की गई है । इनसेट...., काज़ी ए शहर फरीदउददीन कादरी ने कुरान कि आयतों के हवाले से पवित्र रमज़ान की खूबिया बताई। उन्होंने दुनिया में अमनो सुकून का रास्ता भी कुरान के उसूलों पर चल कर तलाशने को कहा । काजी ए शहर ने कहा कि इस्लाम वो धर्म है जो कयामत तक आने वाले इन्सानो की रहनुमाई करेगा।
विज्ञापन
शहर काजी सईदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की शिक्षा पर चल कर ही दुनिया में अमन चैन का माहौल पैदा किया जाना यकीनी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed